मधेपुरा में प्रभात टी-20 क्रिकेट टीम का चयन

फोटो – मधेपुरा 20 से 24 तक कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुराप्रभात खबर टी-20 चैंपियन ट्रॉफी टीम के चयन के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल संपन्न हो गया. ट्रायल के अंतिम दिन भी दर्जनों खिलाड़ी शामिल होकर अपना ट्रायल देकर अपनी प्रतिभा दिखायी. ट्रायल देने वालों में ग्रामीण […]

फोटो – मधेपुरा 20 से 24 तक कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुराप्रभात खबर टी-20 चैंपियन ट्रॉफी टीम के चयन के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल संपन्न हो गया. ट्रायल के अंतिम दिन भी दर्जनों खिलाड़ी शामिल होकर अपना ट्रायल देकर अपनी प्रतिभा दिखायी. ट्रायल देने वालों में ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई खिलाडि़यों ने भाग लिया. दूसरे दिन के ट्रायल में कई प्रतिभावान खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दे कर चयन कर्ता को आश्चर्य में डाल दिया. -टीम इस प्रकार हैदो दिवसीय ट्रायल के दौरान 16 सदस्यीय मधेपुरा टीम का चयन किया गया. जिसमें गौरी शंकर, भवन कुमार सिंह, एहसान अंसारी, आलोक कुमार, गौरव कुमार, विकास कुमार, अभिजीत कुमार, सुनील कुमार, भवेश कुमार, मो सलाम विराट, मो महबूब, निलेश कुमार, प्रदीप कुमार, जिशान कुरैशी, विशाल कुमार एवं सुमन कुमार को शामिल किया गया है. दूसरे दिन दर्जनों खिलाडि़यों ने ट्रायल में भाग लिया. मौके पर मुख्य चयन कर्ता पूर्व क्रिकेटर संजीव कुमार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव अमित सिंह मोनी एवं पूर्व क्रिकेट महेश कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >