मो अकबर बने प्रखंड महामंत्री

पुरैनी (मधेपुरा). मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. इसमें सदस्यता अभियान पर बल दिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. इसमें अल्पसंख्यक मोरचा के प्रखंड महामंत्री के पद पर कुरसंडी निवासी मो अकबर का मनोनयन किया गया. मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य रंजन कुमार […]

पुरैनी (मधेपुरा). मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. इसमें सदस्यता अभियान पर बल दिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. इसमें अल्पसंख्यक मोरचा के प्रखंड महामंत्री के पद पर कुरसंडी निवासी मो अकबर का मनोनयन किया गया. मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव रवि,कोषाध्यक्ष पवन झा,ललन चौधरी,धर्मेंद्र यादव,मुकेश झा,अनिल भगत,सूबेदार महेन्द्र शर्मा,महादलित मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राम, डॉ महेश पोद्दार,अरूण दास,गोपाल झा,रंजीत चौधरी,राधेश्याम दास आदि उपस्थित थे. पुरैनी में कांग्रेसियों ने दिया धरना पुरैनी (मधेपुरा). प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा लायी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, किसान व मजदूर विरोधी नीति एवं स्थानीय समस्या के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड प्रभारी अध्यक्ष जैनूल आबदीन व संचालन प्रखंड फलेक्सिव कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने की. मौके पर देव नारायण मेहता, सियाराम सिंह, शैल कुमार झा, शंकर सिंह, अमित आचार्य, रविंद्र आचार्य, मो जसीम, मो माजो, रविंद्र मेहरा, अरुण पोद्दार,तारा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >