आधार कार्ड बनाने में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

मधेपुरा. जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड में आधार कार्ड बनाने वालों की मनमानी से आम लोग परेशान हो रहे है. इस बाबत भाजपा नेता गणगण चौधरी ने जिला पदाधिकारी को फैक्स भेज कर आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी पर लगाम लगाने की मांग की है. गणगण चौधरी ने आवेदन में कहा है कि खाड़ा बुधमा पंचायत, […]

मधेपुरा. जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड में आधार कार्ड बनाने वालों की मनमानी से आम लोग परेशान हो रहे है. इस बाबत भाजपा नेता गणगण चौधरी ने जिला पदाधिकारी को फैक्स भेज कर आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी पर लगाम लगाने की मांग की है. गणगण चौधरी ने आवेदन में कहा है कि खाड़ा बुधमा पंचायत, शाहजादपुर पंचायत, नयानगर पंचायत सहित अन्य पंचायतों में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के कर्मी नजायज राशि लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं. कहीं यह एजेंसी अपना फॉर्म दस से 40 रुपये में बेच कर करीब लोगों का शोषण कर रहे है. भाजपा नेता ने कहा है कि अगर तीन दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जाता है तो समाहरणालय गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >