छज्जा के विवाद में महिला को किया जख्मी

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- अस्पताल में भरती महिला. प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित भिरखी मुहल्ला वार्ड 21 में अपनी जमीन पर अवैध दखल करने का विरोध करने पर पड़ोसी के द्वारा पीट पीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी महिला बच्चन देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी […]

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- अस्पताल में भरती महिला. प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित भिरखी मुहल्ला वार्ड 21 में अपनी जमीन पर अवैध दखल करने का विरोध करने पर पड़ोसी के द्वारा पीट पीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी महिला बच्चन देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी पंकज उर्फ राजेश मकान बना रहा था. जहां छज्जा भूषण चौधरी की जमीन में पड़ जाने के कारण उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया. इस पर पंकज उर्फ राजेश ने महिला के साथ रड, डंडा, हेलमेट व अन्य चीजों से प्रहार कर जख्मी कर दिया, जिस समय उक्त महिला के साथ मारपीट की जा रही थी. उस वक्त उसके परिवार वाले घर पर नहीं थे. अकेले देख कर राजेश ने महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इसे देख कर पड़ोसी के लोगों के द्वारा महिला का बचाव किये किये जाने के उपरांत उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां उक्त महिला का इलाज किया जा रहा है. जख्मी महिला के फर्द बयान के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले के जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >