फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय में इंटर परीक्षा के पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में हुई. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित कराने में एसडीओ दीप कुमार साहु, एसडीपीओ रहमत अली, थानाध्यक्ष गश्त लगाते रहे. प्रशासन की ओर से लड़की परीक्षार्थी की जांच के लिए महिला पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर तैनात थी. वहीं प्रखंड के एसबीजेएस उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को नकल करने की छूट मिली थी. इस केंद्र पर अभिभावकों का जमावड़ा दिखा. साथ ही मुख्यालय के मध्य विद्यालय कोसी कॉलोनी व मध्य विद्यालय बालक के परीक्षा केंद्र पर भी अभिभावकों का जमघट दिखा. बीएसएस चंद्रकांता महाविद्यालय, एचएस कॉलेज, मिडिल स्कूल उदाकिशुनगंज के परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सक्रिय दिखे़ वहीं एसबीजेएस परीक्षा केंद्र पर 478 परीक्षार्थियों में आठ अनुपस्थित, मध्य विद्यालय बाल परीक्षा केंद्र पर 257 परीक्षार्थियों में छह अनुपस्थित, हरिहर साह कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 198 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित, मध्य विद्यालय उदाकिशुगंज के केंद्रधीक्षक राजदेव पासवान ने बताया कि 294 परीक्षार्थी में एक अनुपस्थित थे. ग्वालपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, मुधराम उच्च विद्यालय ग्वालपाडा में इंटर की प्रथम पाली परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. मजिस्ट्रेट बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त हुई. प्रथम पाली में 344 छात्राओं ने परीक्षा दी. किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सूचना नहीं है. परीक्षा केंद्र की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार साहु व डीएसपी रहमत अली के द्वारा किया गया.
पहले दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन – प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय में इंटर परीक्षा के पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में हुई. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित कराने में एसडीओ दीप कुमार साहु, एसडीपीओ रहमत अली, थानाध्यक्ष गश्त लगाते रहे. प्रशासन की ओर से लड़की परीक्षार्थी की जांच के लिए महिला पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर तैनात थी. वहीं प्रखंड […]
