स्काउट गाइड ने मौह लिया मन

सिंहेश्वर. महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाले प्रसिद्ध सिंहेश्वर मेला अपने उद्घाटन के बाद पूरे शबाब पर है. मंगलवार को उद्घाटन के दौरान स्काउट एंड गाइड के कैडेटों ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्काउड पैरेड निकाल कर मेला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. आयुक्त जय कृष्ण यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड के छात्रों […]

सिंहेश्वर. महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाले प्रसिद्ध सिंहेश्वर मेला अपने उद्घाटन के बाद पूरे शबाब पर है. मंगलवार को उद्घाटन के दौरान स्काउट एंड गाइड के कैडेटों ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्काउड पैरेड निकाल कर मेला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. आयुक्त जय कृष्ण यादव के नेतृत्व में स्काउट गाइड के छात्रों ने अनुशासन और समाज सेवा का संदेश दिया. इस दौरान अधिकारियों ने भी स्काउट गाइड के कार्यक्रम की तारीफ की. 50 महिला जवान है तैनात सिंहेश्वर. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगायें गये हैं. वहीं करीब पांच सौ जवानों को भी तैनात किया गया है. मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक पुलिस के जवान निगरानी कर रहे है. महिला अधिकारियों को सादे वरदी में तैनात कर खास कर उच्चकों पर विशेष रूप से तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >