बाबा औघड़रदानी की निकली बरात

फोटो- मधेपुरा 15,16कैप्शन- प्रतिनिधि, सिंहेश्वर (मधेपुरा)महाशिवरात्रि के मौके मंगलवार की संध्या सिंहेश्वर मंदिर से बाबा की भव्य बरात निकाली गयी. नीलकंठ बाबा की बरात में स्थानीय युवकों ने भूत व पिशाच का रूप धारण कर श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित किया. लोगों को शिव की बरात में शामिल महादेव व नंदी के रूप को देखने का […]

फोटो- मधेपुरा 15,16कैप्शन- प्रतिनिधि, सिंहेश्वर (मधेपुरा)महाशिवरात्रि के मौके मंगलवार की संध्या सिंहेश्वर मंदिर से बाबा की भव्य बरात निकाली गयी. नीलकंठ बाबा की बरात में स्थानीय युवकों ने भूत व पिशाच का रूप धारण कर श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित किया. लोगों को शिव की बरात में शामिल महादेव व नंदी के रूप को देखने का मौका मिला. बरात की अगुवाई एक दर्जन से अधिक घुड़सवार कर रहे थे. बाबा की बरात मंदिर परिसर से निकल कर शहर की विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया. शहर भ्रमण के बाद बरात गौरीपुर तक गयी जहां महिलाओं ने साक्षात शिव की बरात का भव्य स्वागत सत्कार किया. वहां से निकल कर बाबा की बरात पुन: मंदिर पहुंची. बरात में गाजे बाजे के साथ लोग झूम रहे थे. बरात यात्रा के दौरान शहरवासियों ने अपने-अपने घरों की साफ सफाई कर दीप जलायी. मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भव्य झांकी भी निकाली. झांकी में बच्चों का वेशभूषा देखते भी बनता था. बरात यात्रा के दौरान सिंहेश्वर बाजार का वातावरण भक्तिमय हो गया. बरात में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की काफिला भी शामिल थी. इस दौरान बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही. बरात में एसडीओ विमल कुमार सिंह, सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद, एसडीपीओ योगेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार झा सहित न्यास कर्मी और सैकड़ों शहर वासी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >