घैलाढ़ में जीविका कार्यालय रहता है बंद

मधेपुरा. जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के बंद रहने से जीविका से जुड़ी महिलाएं परेशान है. सोमवार को घैलाढ़ से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने जीविका के कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यालय नियमित रूप से खुलवाने की मांग की. महिलाओं ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बताया कि प्रखंड में जीविका कार्यालय अक्सर बंद […]

मधेपुरा. जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के बंद रहने से जीविका से जुड़ी महिलाएं परेशान है. सोमवार को घैलाढ़ से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने जीविका के कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यालय नियमित रूप से खुलवाने की मांग की. महिलाओं ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बताया कि प्रखंड में जीविका कार्यालय अक्सर बंद रहता है. कार्यालय कर्मी कार्यों की खानापूर्ति कर अपने-अपने घरों पर रहते है, जिससे जीविका का पंचायत स्तर पर चलने वाला संगठन कमजोर हो रहा है. आवेदन देने वालों में रेणु देवी, बबीना देवी, सुचिता देवी, मंजु देवी, सुलेखा देवी, अनोखा देवी, अंजु देवी आदि शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >