फोटो- मधेपुरा 05कैप्शन- जाम करते ग्रामीण व अन्य प्रतिनिधि, जीतापुर (मधेपुरा)सदर प्रखंड के सकरपुरा गांव के वार्ड नंबर 01, 03, 06 के ग्रामीणों के द्वारा बिजली ट्रांसफारमर की मांग को लेकर सोमवार को मधेपुरा-बेलारी पथ को लगभग तीन घंटे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सकरपुरा मध्य टोला, उत्तरी एवं दक्षिणी टोला में पिछले सात वर्षों से बिजली है. लेकिन मध्य टोला में आज तक बिजली का पोल नहीं लगाया गया है. सांसद पप्पू यादव के पास तीन बार आवेदन लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई. सकरपुरा उत्तरी टोला में पिछले तीन वर्षों से ट्रांसफारमर जला हुआ है. मौके पर पहुंचे मधेपुरा थाना अशोक कुमार साह के द्वारा जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम तोड़वाया. ग्रामीण आलोक कुमार, पवन कुमार, मिथिलेश कुमार, शिव कुमार, अनिल शर्मा, आशिष कुमार, आशु आनंद, प्रमोद राम, गौरीशंकर, शिव शंकर, मुरली राम आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
ट्रांसफारमर की मांग को लेकर सड़क जाम व प्रदर्शन
फोटो- मधेपुरा 05कैप्शन- जाम करते ग्रामीण व अन्य प्रतिनिधि, जीतापुर (मधेपुरा)सदर प्रखंड के सकरपुरा गांव के वार्ड नंबर 01, 03, 06 के ग्रामीणों के द्वारा बिजली ट्रांसफारमर की मांग को लेकर सोमवार को मधेपुरा-बेलारी पथ को लगभग तीन घंटे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सकरपुरा मध्य टोला, […]
