छापेमारी में कुख्यात अपराधी कुंदन गिरफ्तार

– पुत्र के नाम से पिता मांगते हैं रंगदारीप्रतिनिधि,मधेपुरासदर थाना क्षेत्र में रविवार को समकालीन अभियान के तहत थानाध्यक्ष मनीष कुमार नेतृत्व में कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया के तुलसीबाड़ी निवासी कुंदन कुमार यादव कांडों के वांछित अपराधी है. इस छापेमारी गश्ती में उसके घर […]

– पुत्र के नाम से पिता मांगते हैं रंगदारीप्रतिनिधि,मधेपुरासदर थाना क्षेत्र में रविवार को समकालीन अभियान के तहत थानाध्यक्ष मनीष कुमार नेतृत्व में कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया के तुलसीबाड़ी निवासी कुंदन कुमार यादव कांडों के वांछित अपराधी है. इस छापेमारी गश्ती में उसके घर पहुंच कर उसे पुलिस ने सोये वस्था में गिरफ्तार कर लिया. उसके ऊपर कांड संख्या 423/14, 579/14,633/14,638/14 दर्ज है. उसके पिता झोली यादव भी कांड संख्या 735/13 में वांछित है. उसपर अपने पुत्र को अपराध करने में प्रोत्साहन देने व रंगदारी मांगने का आरोप है. अभियान के तहत भिरखी वार्ड 21 निवासी अरुण कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह कांड संख्या 575/14, 658/14,663/14 में अभियुक्त है. छापेमारी अभियान दल में पुअनि लक्ष्मी प्रसाद, पुसनी हृदय लाल राम, अशोक साह, सुरेश राम, अशोक सिंह, चंद्र मोहन सिंह शामिल थे. स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आज मधेपुरा. बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आज दो बजे अपराह्न से सवा चार बजे अपराह्न तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जायेगी. इसकी जानकारी डीपीआरओ सहायक अखिल कुमार झा ने दी. उन्होंने बताया कि टीपी कॉलेज मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महा विद्यालय, बीएनएम भी कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा, सीएम साइंस डिग्री कॉलेज मधेपुरा, सीएम सांइस इंटर कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा डिग्री कॉलेज मधेपुरा में ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >