शिक्षकों का भुख हड़ताल समाप्त

मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का शनिवार से डीपीओ (स्थापना) कार्यालय के समक्ष जारी अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल देर संध्या समाप्त हो गया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार कुमार ने बताया कि डीपीओ (स्थापना) पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने संवर्धन प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन व एरियर भुगतान के लिए सभी बीइओ, पंचायत सचिव […]

मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का शनिवार से डीपीओ (स्थापना) कार्यालय के समक्ष जारी अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल देर संध्या समाप्त हो गया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार कुमार ने बताया कि डीपीओ (स्थापना) पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने संवर्धन प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन व एरियर भुगतान के लिए सभी बीइओ, पंचायत सचिव को आदेश दिया है. उन्होंने 15 दिनों के अंदर उक्त निर्देश का पालन करने को कहा है. तीन वारंटी गिरफ्तार आलमनगर. पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर आलमनगर एवं रतवारा पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के बसनवारा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं रतवारा थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने बताया कि तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >