शिक्षकों के समस्या का होगा समाधान: वीसी

फोटो- मधेपुरा 24कैप्शन- कुलपति से वार्ता करते हुए शिक्षक संघ के सदस्य.प्रतिनिधि, मधेपुराविवि परिसर स्थित कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षक संघ से वार्ता करते हुए कुलपति डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों के समस्या का समाधान किया जायेगा. इसके लिए विवि प्रशासन आवश्यक कदम उठा रही है. मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष […]

फोटो- मधेपुरा 24कैप्शन- कुलपति से वार्ता करते हुए शिक्षक संघ के सदस्य.प्रतिनिधि, मधेपुराविवि परिसर स्थित कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षक संघ से वार्ता करते हुए कुलपति डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों के समस्या का समाधान किया जायेगा. इसके लिए विवि प्रशासन आवश्यक कदम उठा रही है. मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो सुभाष प्रसाद सिंह महासचिव डॉ अशोक कुमार ने शिक्षकों के समस्याओं की ओर कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान कुलपति के साथ शिक्षक संघ के सदस्यों की सकारात्मक वार्ता हुई. शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि विवि शिक्षक संघ की बैठक पीएस कॉलेज में दो फरवरी को संपन्न हुई थी. इसमें वर्तमान कुलपति द्वारा शैक्षणिक वातावरण के उन्नयन तथा शिक्षक, कर्मचारी,छात्र व विवि हित में उठाये गये कदमों की सराहना करते हुए शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला. शिक्षक संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों के समस्याओं के समाधान को लेकर कुलपति से पहल करने की बात कही. उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में शिक्षकों के समस्या का त्वरित हल निकाला जायेगा. मौके पर प्रतिकुलपति जय प्रकाश नारायण झा, कुलपति के निजी सचिव शंभु कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >