पार्ट टू एवं बीएड की परीक्षा तिथि में फेरबदल

-एसएससी की परीक्षा को लेकर विवि ने बढ़ायी पार्ट टू एवं बीएड परीक्षा की तिथि मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली पार्ट टू एवं बीएड की परीक्षा तिथि में फेरबदल किया गया है. 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग […]

-एसएससी की परीक्षा को लेकर विवि ने बढ़ायी पार्ट टू एवं बीएड परीक्षा की तिथि मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली पार्ट टू एवं बीएड की परीक्षा तिथि में फेरबदल किया गया है. 16 एवं 23 फरवरी को होने वाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने स्नातक द्वितीय खंड एवं बीएड की परीक्षा तिथि बढ़ा दी है. विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 फरवरी को होने वाली स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा अब 26 मार्च को होगी. वहीं 23 फरवरी को होने वाली बीएड की परीक्षा दो मार्च को होगी. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को होने वाली पार्ट टू की परीक्षा 26 मार्च को एवं 23 फरवरी को होने वाली बीएड की परीक्षा दो मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >