भाजपा महादलित कार्यसमिति का बैठक

शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार भाजपा महादलित कार्य समिति का बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड महादलित अध्यक्ष महेंद्र ऋषिदेव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए महादलित मंच जिला अध्यक्ष नेपाली रजक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के सपने को साकार करने और अगामी […]

शंकरपुर. प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार भाजपा महादलित कार्य समिति का बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड महादलित अध्यक्ष महेंद्र ऋषिदेव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए महादलित मंच जिला अध्यक्ष नेपाली रजक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के सपने को साकार करने और अगामी बिहार विधान सभा चुनाव में बिहार में भाजपा के मिशन 185 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंचायत के हर बूथ पर 200 नये सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लें. विशेष तौर पर सदस्य दलित व महादलित को बनाये. वही भाजपा अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अमित साह के 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य में शंकरपुर मंडल को प्रथम स्थान लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इसके लिए घर-घर पहुंच कर कर बीजेपी का सदस्य बनायेंगे. उन्होने पंचायत स्तर पर बूथ प्रभारी की सूची भी लिया. बैठक में विजय सिंह, चंदेश्वरी ऋषिदेव, नरेश, सुरेंद्र, नेवी ऋषिदेव, भरत ऋषिदेव, शिव नारायण सरदार, पोलाय राम, बिंदेश्वरी राम, रमेश सरदार, छुतहरू ऋषिदेव, जिला महामंत्री संतोष संगम, प्रदेश कार्य समिति कला मंच सदस्य संजीव सिंह,सकली देवी, अमला देवी, गोहलिया देवी, जयकुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >