किसानों ने बोला हमला, ट्रक पर लदे यूरिया को लूटा

मधेपुरा : यूरिया की कालाबाजारी एवं किल्लत को लेकर बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. किसानों ने उपद्रव मचाते हुए थाने पर हमला बोल दिया, मधेपुरा के मुरलीगंज में स्थिति इतनी भयावह हो गयी कि किसान ट्रक पर लदी खाद की बोरियां लूट ले गये. उपद्रव कर रहे किसानों को नियंत्रित करने के लिए […]

मधेपुरा : यूरिया की कालाबाजारी एवं किल्लत को लेकर बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. किसानों ने उपद्रव मचाते हुए थाने पर हमला बोल दिया, मधेपुरा के मुरलीगंज में स्थिति इतनी भयावह हो गयी कि किसान ट्रक पर लदी खाद की बोरियां लूट ले गये. उपद्रव कर रहे किसानों को नियंत्रित करने के लिए एसपी आशीष भारती को खुद मोरचा लेना पड़ा, तब जाकर शाम चार बजे तक हालत काबू में आये.
बुधवार की सुबह किसानों को सूचना मिली कि दो ट्रक खाद एक एजेंसी के गोदाम पर पहुंचनेवाला है. सुबह तीन बजे ही हजारों की संख्या में किसान एजेंसी की दुकान व गोदाम के पास पहुंच गये. वहां किसानों को पता चला कि ट्रक बेंगा नदी के किनारे लगा हुआ है. इसके बाद किसान कई भाग में बंट कर प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी. एक गुट नदी के किनारे लगे ट्रक के पास पहुंच कर खाद की बोरियां लेकर भागने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >