एनएसएस की राज्य स्तरीय बैठक विवि में 13 को

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की भारत सरकार, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केंद्र पटना के प्रतिनिधियों के साथ विवि मुख्यालय में राज्य स्तरीय त्रॅमासिक समीक्षा बैठक 13 फरवरी को होगी. विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अब्दुल लतीफ ने बताया कि इसके […]

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की भारत सरकार, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केंद्र पटना के प्रतिनिधियों के साथ विवि मुख्यालय में राज्य स्तरीय त्रॅमासिक समीक्षा बैठक 13 फरवरी को होगी. विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अब्दुल लतीफ ने बताया कि इसके लिए कुलपति प्रो डॅ विनोद कुमार ने स्वीकृति दे दी है. 13 को यह बैठक सुबह 10.30 में शुरू होगी. बिहार राज्य के सभी विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक की इस बैठक में भागीदारी होगी. बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय रासेयो क्षेत्रीय पटना के प्रधान दीपक कुमार करेंगे. इस बैठक में भागलपुर, मजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, आरा व पटना विवि के कार्यक्रम समन्वयक पहंुचेंगे. बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, एनएसएस यूनिट प्रारंभ करने, त्रैमासिक व मासिक प्रतिवेदन बनाने तथा वर्ष 2015-16 के लिए कार्य योजना तैयारी की समीक्षा की जायेगी. वहीं अप्रशिक्षित कार्यक्रम पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रायोजित कार्यों की समीक्षा भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >