फोटो जरूर फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा जदयू के जिलाध्यक्ष सियाराम यादव के आवास पर बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण यादव ने की. बैठक में एक मार्च 2015 को पटना गांधी मैदान सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. साथ ही आज के राजनैतिक संकट पर साथियों ने भाजपा को दोषी करार दिया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार बुलाकर शपथ ग्रहण कराना चाहिए. बैठक में यह भी निया निर्णय लिया गया कि यदि बहुमत का सम्मान नहीं किया गया तो पूरे बिहार के साथ – साथ मधेपुरा जिला के जदयू कार्यकर्ता रोड पर उतरने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी महामहिम राज्य पाल की होगी. जदयू जिला अध्यक्ष सियाराम यादव ने कहा कि हमलोगों को 28 फरवरी को दिन में मधेपुरा रेलवे स्टेशन खुलने वाली इंटरसिटी से पटना जायेंगे. साथ ही दिल्ली में होने वाली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद के पात्र बताया. मौके पर महेंद्र पटेल राज्य परिषद सदस्य महेंद्र पटेल, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश पासवान, नंद किशोर, जिला सचिव कमल दास, जिला उपाध्यक्ष मो जुम्मन, प्रखंड अध्यक्ष अतिपिछड़ा हरेराम कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष शंकरपुर पप्पू यादव, प्रखंड अध्यक्ष अकलीयत मो गफ्फार, नागेश्वर पासवान, नीरज यादव, महानंद राम, अरविंद ऋषिदेव, राजेंद्र यादव, विजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.
सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक
फोटो जरूर फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – प्रतिनिधि, मधेपुरा जदयू के जिलाध्यक्ष सियाराम यादव के आवास पर बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण यादव ने की. बैठक में एक मार्च 2015 को पटना गांधी मैदान सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. साथ ही […]
