अपहृता उदाकिशुनगंज से मिली

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा): थाना क्षेत्र के जयराम परसी निवासी रघुनंदन यादव की पुत्री को शौच करने के दौरान अपहरण कर लिया गया था, जिसे मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर आरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बस स्टैंड से खोज लिया गया. इस संबंध में रघुनंदन यादव के द्वारा […]

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा): थाना क्षेत्र के जयराम परसी निवासी रघुनंदन यादव की पुत्री को शौच करने के दौरान अपहरण कर लिया गया था, जिसे मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर आरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बस स्टैंड से खोज लिया गया. इस संबंध में रघुनंदन यादव के द्वारा ग्वालपाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था.

जानकारी के अनुसार परसी निवासी रघुनंद विश्वास ने अपने दिये आवेदन में बताया है थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी उपेंद्र महतो का पुत्र दीपक कुमार उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. पुलिस उक्त मामले की छानबीन कर रही थी. वहीं मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने उदाकिशुनगंज बस स्टैंड से लड़की को खोज लेने में सफलता प्राप्त की.

वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा रेणु कुमारी को उदाकिशुनगंज के न्यायालय में धारा 164 भादवी के तहत एसडीजेएम के समक्ष बयान के लिए लाया गया. वहीं एसडीजेएम के समक्ष लड़की अपने माता पिता के पास जाने की इच्छा जाहिर की. इसकी थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >