फोटो – मधेपुरा 07 एवं 08, 09कैप्शन – विस्फोट के बाद घर की स्थिति एवं राशि देते बीडीओ, मृत महिला की फाइल फोटो. – जयपालपट्टी गोस्वामी टोला वार्ड 15 में हुई घटना – चाय बनाते समय सिलिंडर से लीक कर रहे गैस में लगी आगप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित जयपालपट्टी गोस्वामी टोला वार्ड (15) में एक घर में रविवार की दोपहर सिलिंडर में विस्फोट होने से उर्मिला देवी (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ दिवाकर कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक दिया. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब बारह बजे उर्मिला देवी चाय बना रही थी. इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गयी. जब तक वह संभल पाती कि सिलिंडर में तेज विस्फोट हुआ. इसमें उर्मिला झुलस गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. विस्फोट इतना जोरदार था कि घर पर खपरैल की छत भी उड़ गयी. घटना के वक्त उर्मिला देवी की बेटी रीता बकरी चराने गयी थी और नाती मोहल्ले में ही खेलने गया था. रीता ने बताया कि आग में उसका सबकुछ जल गया. आलमारी में रखा पचास हजार रुपये भी जल गया. उर्मिला देवी की बेटी रीता देवी ने बताया कि उनकी मां विगत बीस वर्ष से उनके पास ही रहती थी. रीता का मायका सहरसा जिला स्थित बनगांव के बरियाही बाजार है. उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. करीब बीस वर्ष पहले जब रीता के पति कैलाश गोस्वामी की मौत हुई तब से ही उसकी मां यहीं रहने लगी. शाम में दोनों मां-बेटी पास के ही भिरखी बाजार में सिंदूर-टिकली बेचने का काम करती थी. अब रीता के पास उसका एकमात्र सहारा उसका बेटा रह गया है.
सिलिंडर में विस्फोट, महिला की मौत
फोटो – मधेपुरा 07 एवं 08, 09कैप्शन – विस्फोट के बाद घर की स्थिति एवं राशि देते बीडीओ, मृत महिला की फाइल फोटो. – जयपालपट्टी गोस्वामी टोला वार्ड 15 में हुई घटना – चाय बनाते समय सिलिंडर से लीक कर रहे गैस में लगी आगप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित जयपालपट्टी गोस्वामी टोला वार्ड (15) में एक […]
