बच्चों को दिया जा रहा स्काउट गाइड का प्रशिक्षण

मधेपुरा. प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्काउट गाइड के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षक जय कृष्ण प्रसाद यादव के द्वारा बच्चों के स्काउट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है. उन्होंने स्काउट के महत्व एवं इनसे लाभ के बारे में बच्चों […]

मधेपुरा. प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्काउट गाइड के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षक जय कृष्ण प्रसाद यादव के द्वारा बच्चों के स्काउट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है.

उन्होंने स्काउट के महत्व एवं इनसे लाभ के बारे में बच्चों को बताया. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा इनसान बनने के लिए बच्चों में अनुशासन बहुत जरूरी है. आप लोग किसी भी कार्य में जल्द बाजी नहीं करें.

सोच – समझ कर जो कार्य किया जाता है वह अच्छा होता है. प्रशिक्षण में बच्चों को स्कार्फ पहनाया गया. प्रशिक्षण में भातु साह विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक कमलेश्वरी प्रसाद यादव, शाद अहमद, देवकी कुमारी, सहायक शिक्षक मंजु कुमारी गाइड कैप्टन प्रेम लता कुमारी, शंकर राम सहित छात्र – छात्राएं प्रशिक्षण शिविर में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >