प्रतिनिधिसिंहेश्वर, मधेपुरा. 2009 में सिंहेश्वर के गौरीपुर पंचायत स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में हुई हत्या के आरोपी को सिंहेश्वर थाना के अवर निरीक्षक तरूण कुमार ने बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. घटना 2009 के चार सितंबर की है. गौरीपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में बंगाल के कारीगर चिंरजीवी दास की हत्या हो गयी थी. हत्या के बहुत दिन बाद सिंहेश्वर थाना में कांड संख्या 74/09 दर्ज किया गया था. इस हत्याकांड में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सादिकपुर निवासी हृदय दास और फतुला गांव के छोटन दास को आरोपी माना गया. मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक तरूण कुमार ने पुलिस बल के साथ बंगाल जा कर हृदय दास को गिरफ्तार किया.
हत्या का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
प्रतिनिधिसिंहेश्वर, मधेपुरा. 2009 में सिंहेश्वर के गौरीपुर पंचायत स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में हुई हत्या के आरोपी को सिंहेश्वर थाना के अवर निरीक्षक तरूण कुमार ने बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. घटना 2009 के चार सितंबर की है. गौरीपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में बंगाल के कारीगर चिंरजीवी दास की हत्या हो […]
