आखिर कब शुरू होगा पीएचसी में जेनरिक स्टोर

आलमनगर: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगांे को बेहतर व सस्ती चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर सहित पूरे जिले के पीएचसी में मुफ्त दवाई के अतिरिक्त जेनरिक दवा की बिक्री के लिए स्टॉल नुमा सुसज्जित भवन वर्ष 2009 में निर्मित किया गया. सदर अस्पताल […]

आलमनगर: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगांे को बेहतर व सस्ती चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर सहित पूरे जिले के पीएचसी में मुफ्त दवाई के अतिरिक्त जेनरिक दवा की बिक्री के लिए स्टॉल नुमा सुसज्जित भवन वर्ष 2009 में निर्मित किया गया.

सदर अस्पताल में भी इस भवन का निर्माण किया गया, लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद गरीबों के हित में सस्ती जेनरिक दवाई तो नहीं मिल पा रही है, लेकिन यह कई पीएचसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टोर रूम अवश्य बन कर रह गया हैं.

लाखों की लागत से बनी भवन में दवाई की बेहतर रखरखाव का भी इंतजाम है. लेकिन अभी तक सस्ती दवाई नहीं मिल रही है. पीएचसी में अन्य स्थानों पर कुछ दवाओं के लिए लोगों को बाहरी दुकानों का सहारा लेना पड़ता है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इस बारे में कोई निर्देश नहीं मिला है. इमरान, डीपीएम, सदर अस्पताल, मधेपुरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >