नि:स्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करने वाले सच्चे भक्त होते है: शास्त्री जी

फोटो – 50,51कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुराहरि व्यापक सर्वत्र समाना, हरि सर्वत्र रहते है. नि:स्वार्थ भाव से जो भक्त भगवान की भक्ति व वंदना करते है वे भगवान के सच्चे भक्त होते है. उक्त बातें सदर प्रखंड स्थित दुलहा राम टोला में सात दिवसीय भागवत गीता पाठ सत्संग के दौरान मिथिला के महान संस्कृति संरक्षक व भोरूकवा […]

फोटो – 50,51कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुराहरि व्यापक सर्वत्र समाना, हरि सर्वत्र रहते है. नि:स्वार्थ भाव से जो भक्त भगवान की भक्ति व वंदना करते है वे भगवान के सच्चे भक्त होते है. उक्त बातें सदर प्रखंड स्थित दुलहा राम टोला में सात दिवसीय भागवत गीता पाठ सत्संग के दौरान मिथिला के महान संस्कृति संरक्षक व भोरूकवा एफएम नेपाल के चर्चित प्रस्तोता पंडित राम कुमार शास्त्री जी महाराज ने कही. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के महा वाणी से मानव में मानवीय गुण, सदाचार, विवेक, ज्ञान, तथा वसुधैव कुटुम्बकम् का नाता सुदृढ़ होने का मार्ग प्रसस्त करते हुए प्रत्येक मानव, महा मानव बन सकें. उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जो व्यक्ति सुबह स्नान कर तुलसी में पानी देते है, गाय पूजा करते है, माता पिता का सेवन करते है धर्म में अटूट विश्वास करते है उसे संतान, धन वैभव और किसी प्रकार की कठिनाई जीवन में नहीं होती है. प्रवचन के दौरान व्यवस्थापक शंभु महात्मा, राहुल राज, समर, कुणाल, चितरंजन अमित, अनिश, कौशल, राज कुमार, प्रभात रंजन उर्फ लालू यादव, नीतीश कुमार यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार अकेला, अमित कुमार टूटू, सौरेन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >