मधेपुरा: बैठक करते कार्यकर्ता. दुर्गा मंदिर परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित — प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में राजद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की.
बैठक में मधेपुरा विधायक घटना प्रकरण पर चर्चा की गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं प्रतिक्रिया व्यक्त किया. जिसमें राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवेश यादव ने कहा कि इस घटना को सीबीआइ द्वार जांच कराया जाय व दोषी व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित किया जाय, जिससे पार्टी के छवि पर कोई आंच नहीं आये.
वरीय राजद नेता मनोज यादव ने कहा कि शेर कभी चूहे का शिकार नहीं करता. युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष डिंपल पासवान ने कहा राजद हमेशा से सांप्रदायिक शक्ति के खिलाफ लड़ते आ रही है. पार्टी के जो नेता अनर्गल बयानबाजी करते है उस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई की जाय.
वरीय राजद नेता कृत्य नारायण यादव, के द्वारा मधेपुरा के विधायक द्वारा यह कहना कि सांसद पप्पू यादव को कोसी से भगा देंगे और दूसरे दिन सांसद के काफीला पर हमला हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर युवा राजद के प्रदेश सचिव बाबा दिनेश मिश्र, राजद नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, राजद प्रखंड प्रवक्ता विजय यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव यादव, राजद अकलियत के प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, राजद नेता बैद्यनाथ पासवान, सांसद प्रतिनिधि अनिल यादव, नगर प्रतिनिधि रामजी प्रसाद साहा, प्रखंड अध्यक्ष युवा शक्ति प्रशांत यादव, पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव आदि मौजूद थे.
