रसोइया को एमडीएम बनाने का मिला प्रशिक्षण

शंकरपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र सोनवर्षा में शिक्षक, रसोइया व अध्यक्ष को कुशल एमडीएम संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व रसोइया का अलग-अलग टीम बनाकर माध्यम से दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से एमडीएम बनाने से पूर्व हाथ की अच्छी तरह […]

शंकरपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र सोनवर्षा में शिक्षक, रसोइया व अध्यक्ष को कुशल एमडीएम संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व रसोइया का अलग-अलग टीम बनाकर माध्यम से दिया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से एमडीएम बनाने से पूर्व हाथ की अच्छी तरह सफाई, रसोई घर की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गयी. वही खाना बनाने के दौरान उपयोग में आने वाले चावल, दाल, सब्जी, तेल, मसाला आदि का आइएसआइ मार्का व एक्सपायरी तिथि पर भी ख्याल रखना आवश्यक है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष को समय-समय पर भोजन व विद्यालय के निगरानी के बारे में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का जायजा लेने के लिए बीडीओ तेज प्रताप त्यागी भी पहुंचे और उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यक्ष, शिक्षक व रसोइया कहा कि सभी विद्यालय में बच्चों को इमानदारी के साथ भोजन खिलायें. मौके पर विद्यालय प्रधान अरविंद कुमार, भगवान यादव, अशोक स्वर्णकार, संजय ठाकुर, सूर्य नारायण मंडल, मो अरसी, मो साविर आलम, मो इसहाक, मो सफीक आलम, देव नारायण यादव, मो हिफार्जुर रहमान, दिनदयाल सरदार, रसोइया कारी देवी, गणेश साह, रामचंद्र पंडित, मनोज कुमार, मोती लाल शर्मा, उमेश यादव, प्रमोद मंडल, बिजली देवी, हरे राम दास, मंजू देवी, निरंजन पोद्दार, ज्ञान देवी सहित सभी विद्यालय प्रधान, रसोइया व अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >