शिक्षक संघ बीआरसी के समक्ष देंगे धरना

पुरैनी. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सात फरवरी को बीआरसी पुरैनी के समक्ष धरना धरना -प्रदर्शन करेगा. संघ के प्रखंड सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शिक्षक संघ द्वारा धरना -प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है. शिक्षकों की राजकीय व स्थानीय समस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलन किया जा रहा है, […]

पुरैनी. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सात फरवरी को बीआरसी पुरैनी के समक्ष धरना धरना -प्रदर्शन करेगा. संघ के प्रखंड सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शिक्षक संघ द्वारा धरना -प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है. शिक्षकों की राजकीय व स्थानीय समस्याओं को लेकर हमेशा आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार नहीं मान रही है. नवनियोजित शिक्षकों का गत कई माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. 14 को जिला व 23 फरवरी को राज्य स्तर पर धरना- प्रदर्शन व अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >