गोविंद बाबू की पुण्यतिथि मनेगी

मधेपुरा. गोविंद ज्ञान ज्योति मंच द्वारा स्थानीय रासबिहारी उच्च विद्यालय में रविवार को बैठक हुई. जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक साक्षरता समिति के पूर्व जिला सचिव सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक गोविंद प्रसाद यादव की पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया. तीन फरवरी को उनकी 81वीं पुण्य तिथि मनायी जायेगी. इस मौके पर होने वाले […]

मधेपुरा. गोविंद ज्ञान ज्योति मंच द्वारा स्थानीय रासबिहारी उच्च विद्यालय में रविवार को बैठक हुई. जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक साक्षरता समिति के पूर्व जिला सचिव सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक गोविंद प्रसाद यादव की पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया. तीन फरवरी को उनकी 81वीं पुण्य तिथि मनायी जायेगी. इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि दिनांक तीन फरवरी को प्रात: 07:30 बजे रोड रेस का शुभारंभ सदर एसडीओ द्वारा किया जायेगा. 11:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि सुधार व राजस्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >