आरपीएम डिग्री कॉलेज तुनियाही के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

फोटो- मधेपुरा 21कैप्शन- आरपीएम कॉलेज के संस्थापक सचिव डा मेजर उपेंद्र के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती महिलाएं प्रतिनिधि, मधेपुराआरपीएम डिग्री कॉलेज तुनियाही के प्रांगण में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के संस्थापक सचिव व अध्यक्ष डॉ मेजर उपेंद्र नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया […]

फोटो- मधेपुरा 21कैप्शन- आरपीएम कॉलेज के संस्थापक सचिव डा मेजर उपेंद्र के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती महिलाएं प्रतिनिधि, मधेपुराआरपीएम डिग्री कॉलेज तुनियाही के प्रांगण में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के संस्थापक सचिव व अध्यक्ष डॉ मेजर उपेंद्र नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ देवेंद्र प्रसाद यादव ने की. 29 जनवरी को रघुनंदन प्रसाद मंडल डिग्री व इंटर कॉलेज तुनियाही के संस्थापक सचिव व अध्यक्ष डॉ मेजर उपेंद्र नारायण का निधन हो गया था. इस मौके बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति डॉ रमेंद्र कुमार यादव रवि, डॉ कौशल किशोर, डॉ जय कृष्ण मेहता, डॉ बीएन विवेका, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, सिंडिकेट सत्यजीत यादव, प्रो विजेंद्र यादव ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान मीना यादव, इंद्रकांत चौधरी, सुजीत कुमार, गजेंद्र लाल दास के अलावा कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >