सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

फोटो – 07कैप्शन – बिहारीगंज. सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साह के आवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत झा ने की. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह एवं जिला सह सदस्यता प्रभारी दिलमोहन सिंह ने क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान को […]

फोटो – 07कैप्शन – बिहारीगंज. सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साह के आवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत झा ने की. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह एवं जिला सह सदस्यता प्रभारी दिलमोहन सिंह ने क्षेत्र में चल रहे सदस्यता अभियान को पंचायत वार समीक्षा एवं पंचायत के लिए प्रभारी भी नियुक्त किये. बैठक में उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश कुमार झा उर्फ मोनू झा एवं पूर्व मंत्री रविंद्रचरण यादव ने भी सदस्यता अभियान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 266 2020 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बन सकते है. साथ ही प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ता से अपील किया कि अपने पंचायत में प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक से अधिक बनाने में अपनी भूमिका निभायें और कम से कम प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य निश्चित रूप से बनाये. बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा, जिला महामंत्री अजय सिंह तौमर, जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम संुदर साहा, बमशंकर झा, जयप्रकाश साह, चंद्रनाथ साहा, भास्कर सिंह, संजय चक्रवर्ती, पंचायत अध्यक्ष विनय ठाकुर, रामचंद्र मेहता, सुभाषचंद्र झा, नंदकिशोर दर्वे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >