प्रतिनिधि, मधेपुराराष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक सफलता से उत्साहित हो कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना ने वर्ष 2015 में विभिन्न विषयों पर आधारित लोक अदालत को आयोजित करने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है. आगामी तीन फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मजहर इमाम की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष गोपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक सह नीलाम पत्र पदाधिकारी आशीष भारती की उपस्थिति में कोर्ट परिसर में जिले के तमाम बैंक अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. — इनसेट — 14 से 10 अक्तूबर तक लगेंगे शिविर मधेपुरा.लोक अदालत के जरिये विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले में अलग-अलग मामलों के निष्पादन के लिए पूरे वर्ष के लिए अलग- अलग तिथि निर्धारित की गयी है. 14 फरवरी – बैंक संबंधी मामला, धारा 138 एनआइ एक्ट एवं रिकवरी वाद तथा प्री लिटिगेशन के लंबित मामलों का निबटारा होगा. 14 मार्च – राजस्व, मनरेगा एवं भूमि अधिग्रहण के मामले11 अपै्रल – श्रम एवं पारिवारिक मामले09 मई या 13 जून – मोटर वाहन दुर्घटना दावा एवं बीमा दावा मामले11 जुलाई – विद्युत, जल, टेलीफोन, लोक उपयोगिता विवाद08 अगस्त – उपभोक्ता विवाद एवं कर संबंधी मामले12 सितंबर – सुलहनीय आपराधिक मामले10 अक्तूबर – ट्रैफिक, म्यूनिसिपल एवं छोटे मामलेनवंबर और दिसंबर में – राष्ट्रीय लोक अदालत
लोक अदालत को लेकर होगी बैठक
प्रतिनिधि, मधेपुराराष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक सफलता से उत्साहित हो कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना ने वर्ष 2015 में विभिन्न विषयों पर आधारित लोक अदालत को आयोजित करने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है. आगामी तीन फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह […]
