अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से भयभीत है महादलित परिवार

उदाकिशुनगंज. एसीएसटी मामले के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी एक माह बाद भी पुलिस द्वारा नहीं किये जाने से पीडि़त महादलित परिवार डरे सहमे हुए हैं. मामला अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है. दरअसल, 26 दिसंबर 2014 की सुबह ही टप्पी ऋषिदेव मजदूरी का रुपया मांगने गांव के संजय मेहता के दरवाजे […]

उदाकिशुनगंज. एसीएसटी मामले के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी एक माह बाद भी पुलिस द्वारा नहीं किये जाने से पीडि़त महादलित परिवार डरे सहमे हुए हैं. मामला अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है. दरअसल, 26 दिसंबर 2014 की सुबह ही टप्पी ऋषिदेव मजदूरी का रुपया मांगने गांव के संजय मेहता के दरवाजे पर गया था, जहां दूसरे गांव के कुछ लोग बैठे हुए थे. मजदूरी की मांग की, तो संजय मेहता व भाई मंटू मेहता टप्पी ऋषिदेव को जाति सूचक शब्द से गाली गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट की. जेब से मोबाइल और कुछ रुपये भी इन लोगों ने टप्पी ऋषिदेव से छीन लिया और दरवाजे पर से भगा दिया था. इस संदर्भ में टप्पी ऋषिदेव ने बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 126/14 के तहत मामला दर्ज कराया. उक्त कांड का पर्यवेक्षण चार जनवरी 2014 को एसडीपीओ रहमत अली ने किया. मामला सत्य पाते हुए केस के आइओ को आदेश दिया गया. अगर अभियुक्त घर से फरार हैं, तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करें. केस के आइओ सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. लेकिन सभी अभियुक्त घर से फरार हैं. ऐसी स्थिति में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >