नियम तोड़ने वाले 30 वाहन चालकों से 15 हजार जुर्माना वसूला

नियम तोड़ने वाले 30 वाहन चालकों से 15 हजार जुर्माना वसूला

कुमारखंड. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान थाना चौक एवं रामनगर बाजार में संचालित किया गया, जहां सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. भियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन माध्यम से चालान काटा. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 30 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है. प्रत्येक वाहन पर 500 का जुर्माना लगाया गया, जिसके तहत कुल 15,000 की राशि वसूली गई है. उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है. ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से चालान काटने की प्रक्रिया को अपनाकर पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >