मधेपुरा: मधेपुरा विधायक प्रो चंद्रशेखर यादव ने सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित रोड नंबर पांच में जरूर धार नदी पर तीन करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली पुल का शुभारंभ किया.
इस दौरान विधायक ने कहा कि समाज में विकास की धारा बहाना चाहता हूं. पुल कार्य को शुभारंभ के दौरान पुल निर्माण कंपनी के प्रभारी विद्यापति ठाकुर ने बताया कि यह कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना अंतर्गत मधेपुरा जिलाधीन सदर प्रखंड के भेलवा पंचायत के भेलवा चौक से साहुगढ़ पंचायत के गौरियारी जाने वाली सड़क रोड नंबर पांच में यह पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है. जिसकी लागत तीन करोड़ 20 लाख है. इसके निर्माण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी.
मौके पर जिला राजद प्रवक्ता आलोक कुमार मुन्ना पूर्व मुखिया बिमलेंदू बिमल, बालेश्वर विश्वास, बुच्ची कामती, दामोदर मंडल, सुरेश मंडल, अरविंद कुमार, जय नारायण यादव, प्रियवत यादव, धीरेंद्र यादव, कैलाश यादव, जय नारायण पंडित, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, मनोज कुमार मुखिया, श्याराम यादव,आदि दर्जनों मौजूद थे.
