दुकानदार से मारपीट की, लूटपाट

-पीडि़त ने रामपुर लाही मेला में लगायी थी दुकान, प्राथमिकी दर्ज-चौकीदार का बेटा है आरोपीप्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र की रामपुर लाही पंचायत में आयोजित मेले में चौकीदार के बेटे ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई की साथ ही लूटपाट भी मचायी. एक दुकानदार के साथ फुलेश्वर चौकीदार के पुत्र सुनील ऋषिदेव ने हथियार के बल पर […]

-पीडि़त ने रामपुर लाही मेला में लगायी थी दुकान, प्राथमिकी दर्ज-चौकीदार का बेटा है आरोपीप्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र की रामपुर लाही पंचायत में आयोजित मेले में चौकीदार के बेटे ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई की साथ ही लूटपाट भी मचायी. एक दुकानदार के साथ फुलेश्वर चौकीदार के पुत्र सुनील ऋषिदेव ने हथियार के बल पर दुकान से दूर ले जा कर जम कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया, साथ ही उनके पास नगदी रुपये छीन लिये और खुद को पुलिस वाला बता कर फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी. थाने में दिये आवेदन के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के साकिम जीतपुर निवासी शिवनंद राय के पुत्र सोनू कुमार (19) के द्वारा रामपुर लाही पंचायत में आयोजित मेला में मनिहारे की दुकान है. रात्रि के करीब तीन बजे लाही निवासी फुलेश्वर चौकीदार के पुत्र सुनील ऋषिदेव मेरी दुकान पर आया और मुझे साथ चलने को कहा. साथ चलने से मना करने पर उसके कुछ आदमी मुझे जबरदस्ती उठा कर नदी के किनारे ले गये. जहां पहले से परसा निवासी बुचाय ऋषिदेव के पुत्र जय कुमार ऋषिदेव व नागो ऋषिदेव के पुत्र मिथिलेश ऋषिदेव मौजूद था. इन पांचों आदमी ने मिलकर रिवाल्वर के बट से मुझे बूरी तरह पीटा और मेरे पास से सात हजार रुपये छीन लिये. इस दौरान मेले से लौट रहे लोगों ने जब सोनू को देखा उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी. इसके बाद सोनू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर लाया गया. थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि प्राथमिकी तीन ज्ञात एवं दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >