जोरशोर से हो रही महायज्ञ की तैयारी

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.प्रखंड अंतर्गत आदर्श मानस प्रचार शाखा संघ हनुमान कुटीर विषबाड़ी में अखिल भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ का 53वां महायज्ञ अधिवेशन नौ फरवरी से शुरू होगा. इसका समापन 13 फरवरी को होगा. महायज्ञ की तैयारी जोरशोर से जारी है. इस दौरान उत्तरप्रदेश के जिला जालौन से पंडित रामजी रामायणी, अखिलेश्वरी जी, मानस माधुरी […]

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.प्रखंड अंतर्गत आदर्श मानस प्रचार शाखा संघ हनुमान कुटीर विषबाड़ी में अखिल भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ का 53वां महायज्ञ अधिवेशन नौ फरवरी से शुरू होगा. इसका समापन 13 फरवरी को होगा. महायज्ञ की तैयारी जोरशोर से जारी है. इस दौरान उत्तरप्रदेश के जिला जालौन से पंडित रामजी रामायणी, अखिलेश्वरी जी, मानस माधुरी बरहनी बनारस, पंडित अखिलेश चंद्र उपाध्याय जी, मानस मधुकर जमामियां जिला गाजीपुर (उ.प्र.) सुश्री किरण प्रज्ञा भारती जी, मानस मंदाकिनी झासी (उ.प्र.) उपस्थित होकर अपनी मधुरवाणी से लोगों में भक्ति का संचार करेंगे. महायज्ञाधिवेशन अखिल भारतीय मानस प्रचार प्रसार महासंघ के संस्थापक भोला नाथ किंकर की देखरेख में संपन्न होगा. ————दो गिरफ्तार प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे एस ड्राइव छापेमारी में अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने वारंटी तपो यादव व सुबोध यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि छापेमारी में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना से ही जमानत पर मुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >