बापू की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते प्राचार्य व अतिथि. प्रतिनिधि, मधेपुरा. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवकों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया. इसका उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा अशोक कुमार ने दीप […]

फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – दीप प्रज्वलित करते प्राचार्य व अतिथि. प्रतिनिधि, मधेपुरा. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवकों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया. इसका उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं बापू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने आजीवन सत्य और अहिंसा के रास्ते को अपना कर लोगों को विकास के रास्ते चलने की सलाह दी. कार्यक्रम को इंटर कॉलेज के प्राचार्या डा पूनम यादव, डा भगवान कुमार मिश्रा, डा मुस्ताक मोहम्मद, प्रो मनोज भटनागर, प्रो दीनेश प्रसाद, प्रो पंकज झा आदि ने भी संबोधित किया. मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अरविंद कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विजेंद्र मेहता ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >