मवेशी में डैग्नेला नामक बीमारी को ले दिया आवेदन

प्रतिनिधि, मधेपुरा. सदर प्रखंड के मानिक पुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में मवेशियों में होने वाली डैग्नेला नामक बीमारी फैलने संबंधी शिकायत को लेकर मरूवाहा गांव के निवासी कैलाश कुमार यादव ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डा जय राम सिंह को आवेदन दिया. उन्होंने कहा कि अगर इस बीमारी की गांव में अविलंब जांच नहीं […]

प्रतिनिधि, मधेपुरा. सदर प्रखंड के मानिक पुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में मवेशियों में होने वाली डैग्नेला नामक बीमारी फैलने संबंधी शिकायत को लेकर मरूवाहा गांव के निवासी कैलाश कुमार यादव ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डा जय राम सिंह को आवेदन दिया. उन्होंने कहा कि अगर इस बीमारी की गांव में अविलंब जांच नहीं की गयी तो मवेशियों के बीच तीव्र गति से यह महा मारी फैल सकती है. मामले को देखते हुए डा जय राम सिंह ने संबंधित डा को स्थल जांच हेतु भेजा. ——–सत्संग समारोह आयोजित. प्रतिनिधि, मधेपुरा. सदर प्रखंड के तुलसीबाड़ी मलिया राज राजपुर के वार्ड नंबर में सधवा स्थित शलिग्राम दास के आवास पर एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया. मौके पर शालीग्राम मंडल ने कहा कि सरयुग प्रसाद मंडल के पुण्य तिथि के अवसर पर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >