फोटो – 05कैप्शन – उद्घाटन के बाद खलाडि़यों से परिचित होते अतिथि. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में काढ़ागोला कटिहार की टीम ने आलमनगर की टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में काढ़ागोला की टीम के कप्तान गौरव कुमार सिंह ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया़ आलमनगर टीम के कप्तान विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में खिलाडि़यो ने 19़ 05 ओवर में दस विकेट खोकर 182 रन बनाये़ जवाब में काढ़ागोला टीम ने 18़ 02 ओवर में 184 रन बना कर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार काढ़ागोला के खिलाड़ी शैलैश कुमार को दिया गया़ शैलेश ने तीन विकेट और 15 रन बनाये. इससे पूर्व ध्रुव प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि खेल से जहां खिलाडि़यों के प्रतिभा का पता चलता है, वहीं खेल बच्चों को अनुसाशन प्रिय बनाता है़ खेल में एंपायर की भूमिका मुकेश सिंह बंटी सिंह ने निभायी. मौके पर आयोजक रंगम सिंह उर्फ अभिषेक टूर्नामेंट के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह व्यवस्थापक पैक्स अध्यक्ष अरशद अंसारी जदयू पंचायत अध्यक्ष मिथलेश राम राजेश कुमार, रंजन महेश्वरी पोद्धार अजित कुमार सिंह, सोना सिंह, बंटी सिंह, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह, सरपंच अजय शंकर सिंह, श्रवण सिंह बिपीन कुमार मंडल, उपेंद्र पासवान, मिथलेश सिंह आदि उपस्थित थे़
क्रिकेट टूर्नामेंट में काढ़ागोला की टीम विजयी
फोटो – 05कैप्शन – उद्घाटन के बाद खलाडि़यों से परिचित होते अतिथि. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में काढ़ागोला कटिहार की टीम ने आलमनगर की टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में काढ़ागोला […]
