मधेपुरा : जिले के आइटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर दो फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है. इस बाबत बिहार आइटी सेवा संघ मधेपुरा इकाई के जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दी है. उक्त आशय की जानकारी आइटी सेवा संघ के मीडिया प्रभारी प्रणव प्रकाश ने दी.
कबड्डी में मधेपुरा ने मुंगेर को हराया फोटो- मधेपुरा 40 कैप्शन- खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते बीडीओ प्रतिनिधि, मधेपुरा. स्थानीय संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर बीडीओ दिवाकर कुमार ने किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि खेल से मानसिक व बौद्धिक विकास होता है.
उन्होंने खिलाडि़यों से कहा कि खेल में कोई भी जात पात नहीं होता है, खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले. मौके पर जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार ने कहा कि मधेपुरा ही नहीं देश स्तर पर कबड्डी लोकप्रिय खेल हो गया है. कबड्डी प्रतियोगिता जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार की देख रेख में आयोजित की जा रही है. अरुण ने कहा कि कबड्डी में मधेपुरा के खिलाड़ी अपनी एक अलग पहचान बना चुके है. पुरस्कार वितरण पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष आभाष आनंद झा ने किया.
इस मौके पर आभाष आनंद झा ने कहा कि खेल से खिलाड़ी हमेशा स्वस्थ व तंदुरुस्त रहते है. प्रतियोगिता में मधेपुरा की टीम ने 47 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. वहीं मुंगेर 37 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही. अभिमन्यु कुमार, प्रेम कुमार, सविता कुमारी, पीटीआइ नीतीश कुमार, सुनील कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी. इस मौके पर वरुण एवं विशाल मौजूद थे.
