ससुर और ननद ने बहू को लगायी आग

बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के कु स्थन पंचायत में ससुर, ननद के द्वारा बहू साजिदा को आग लगा कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि साजिदा के बेटे के आवेदन पर तीन सास, ननद एवं जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई […]

बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के कु स्थन पंचायत में ससुर, ननद के द्वारा बहू साजिदा को आग लगा कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि साजिदा के बेटे के आवेदन पर तीन सास, ननद एवं जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्राथमिकी के अनुसार कु स्थन पंचायत में मो कुरबान के पुत्र की पत्नी साजिदा खातून को उनके ससुर एवं ननद समीना खातून एवं जेठ मो मुस्तकीम के द्वारा बार-बार उसे प्रताडि़त किया जाता था. आवेदन में साजिदा के बेटे सलीम ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी मां को दादाजी एवं बुआ ने केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया. इस दौरान साजिदा की साड़ी में आग लग गयी. साजिदा बुरी तरह झुसल गयी. आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे स्थानीय पीएचसी लाया गया. यहां से डाक्टरों ने साजिदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >