छात्रों के बीच छात्रवृति राशि वितरित

फोटो – 05कैप्शन – वितरण करते प्रधान बिहारीगंज (मधेपुरा). उत्क्रमित मध्य विद्यालय गमैल परमेश्वर झा टोला में छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. राशि का वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार के उपस्थिति में गया. वितरण के समय प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग एक से चार तक छात्रों को छह सौ रुपये, पांच से […]

फोटो – 05कैप्शन – वितरण करते प्रधान बिहारीगंज (मधेपुरा). उत्क्रमित मध्य विद्यालय गमैल परमेश्वर झा टोला में छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. राशि का वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार के उपस्थिति में गया. वितरण के समय प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ग एक से चार तक छात्रों को छह सौ रुपये, पांच से छह तक में 12 सौ रुपये एवं सात से आठ वर्ग के बच्चों के 18 सौ रुपये की दर से वितरण किया जा रहा है. मौके पर विद्यालय सचिव पार्वती देवी ने कहा कि इस राशि का उपयोग आप अपने पढ़ाई में खर्च करें न कि व्यर्थ है. मौके पर विद्यालय में विद्यालय के शिक्षा सचिव पार्वती देवी, शिक्षक मो सबीक उल्लाह, योगेंद्र कामती, ब्रजेश कुमार, नीतू कुमारी, संजीव कुमार, मनीषा भारती आदि शिक्षक व छात्र – छात्रा उपस्थित थे. 24 घंटे अष्टयाम का आयोजनफोटो – 06कैप्शन – बिहारीगंज (मधेपुरा). प्रखंड के पररिया पंचायत के भैरव पट्टी में 24 घंटे के अष्टयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भैरव पट्टी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंगवली स्थान के समीप अष्टयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आयोजन के अवसर पर कार्यकर्ता मंटू यादव, रोशन कुमार, चंदेश्वरी भगत, दीप नारायण यादव, जगदीश यादव, सिंहेश्वर यादव, मुन्ना कुमार, ओम प्रकाश यादव, सियाराम यादव नंद किशोर साह, कैलाश ऋषिदेव राजीव साह आदि ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >