रालोसपा की बैठक संपन्न

मधेपुरा. सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सवैला पंचायत के झिटकिया कन्या उर्दू मध्य विद्यालय के प्रांगण में छात्र रालोसपा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष डीके कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिला संसद अध्यक्ष के डीके कुमार ने मो आफताब आलम को जिला महासचिव, सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मो सोहेल अख्तर, प्रखंड […]

मधेपुरा. सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सवैला पंचायत के झिटकिया कन्या उर्दू मध्य विद्यालय के प्रांगण में छात्र रालोसपा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष डीके कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिला संसद अध्यक्ष के डीके कुमार ने मो आफताब आलम को जिला महासचिव, सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मो सोहेल अख्तर, प्रखंड महासचिव मो आसिफ उर्फ सोनू, जजहट सबैला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मो अकबर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में अहमद अली का चयनित किया. बैठक में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रालोसपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, मो समीर आदि छात्र नेता शामिल थे. जिला रालोसपा अध्यक्ष राजीव जोश ने छात्र रालोसपा के गठन पर बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >