शंकरपुर में तालाब को भर कर बनेगा अस्पताल

पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड कार्यालय के प्रमुख वेश्म में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख रिंकु कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गयी. बैठक का संचालन बीडीओ तेजप्रताप त्यागी ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, जल मीनार, हाइ मास्ट लैंप […]

पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड कार्यालय के प्रमुख वेश्म में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख रिंकु कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गयी. बैठक का संचालन बीडीओ तेजप्रताप त्यागी ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, जल मीनार, हाइ मास्ट लैंप संचालन का मुद्दा जोर-शोर से उठा. समिति सदस्या मीरा देवी व ब्रजेश कुमार ने कहा कि मौरा कवियाही पंचायत में आंगनबाड़ी निर्माण के लिए सीडीपीओ द्वारा एनओसी नहीं दिया जाता है. साथ ही प्राथमिक विद्यालय कवियाही, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परती टोला के भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने का निर्णय लिया गया. कई सदस्यों ने पीएचसी परिसर स्थित पोखर से राजस्व की वसूली नहीं होने की स्थिति में अस्पताल निर्माण कराने की बात कही. गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर को भवन निर्माण के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से करीब चार करोड़ राशि निर्गत की जा चुकी है. सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया. वहीं परसा पंचायत के समिति देव नारायण राम ने बैठक में कहा कि संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण नियमित नहीं किया जाता है. पोशाक राशि के वितरण में अनियमितता की भी चर्चा की गयी. बैठक में नयी योजनाओं के चयन पर कोई विचार नहीं हुआ. बैठक में सीओ मदन कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार चौधरी, बीइओ अशोक यादव, थानाध्यक्ष महेश रजक, बीएओ बैद्यनाथ साह, सीपीओ अनिता चौधरी, एएमओ नागेश्वर मंडल, पशु चिकित्सक श्वेता रानी, पीओ रेजा इकबाल, मुखिया बिष्णुदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि मो यूनूस खां समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >