आखिरकार साफ हुआ अस्पताल में गंदगी भरा गड्ढा

मधेपुरा. सदर अस्पताल में आखिरकार गंदगी भरे गड्ढे को अस्पताल प्रशासन द्वारा साफ कराने की कवायद शुरू की गयी. विगत दिनों प्रभात खबर ने अस्पताल में इस गंदगी को लेकर समाचार ‘बीमार है सदर अस्पताल’ प्रकाशित किया था. गौरतलब है कि सदर अस्पताल के कालाजार वार्ड के कैंपस में बने गड्ढे में शौचालय के फटे […]

मधेपुरा. सदर अस्पताल में आखिरकार गंदगी भरे गड्ढे को अस्पताल प्रशासन द्वारा साफ कराने की कवायद शुरू की गयी. विगत दिनों प्रभात खबर ने अस्पताल में इस गंदगी को लेकर समाचार ‘बीमार है सदर अस्पताल’ प्रकाशित किया था. गौरतलब है कि सदर अस्पताल के कालाजार वार्ड के कैंपस में बने गड्ढे में शौचालय के फटे पाइप से मल निकल कर जमा हो रहा था.

महीनों से यही स्थिति बनी थी. बहुत बड़े बने गड्ढे में मल और बदबूदार पानी के कारण संक्रमण की आशंका उत्पन्न हो गयी थी. इसे लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से इस मामले को उठाया था. बुधवार को गड्ढे की सफाई के लिए मजदूर लगा दिया गया. हालांकि सिविल सर्जन ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही थी. फिलवक्त केवल सफाई की जा रही है.

देखना यह है कि कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाता है. लावारिस हालत में वृद्ध की मौत मधेपुरा. बुधवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में पंाच दिन से इलाजरत लावारिस वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार यह वृद्ध व्यक्ति को पांच दिन पहले सिंहेश्वर स्थान में बीमार स्थिति में देखा गया था. थाना के गार्ड ने उसे सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचा दिया था. इस बीच उसे कोई पहचान नहीं पाया. सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इसकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >