बिहारीगंज. उच्च विद्यालय के मैदान पर सचिन तेंडुलकर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच खगडि़या बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया. खेल में खडि़या की टीम टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया. मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाये. वहीं जबाबी पारी खेलने उतरी खगडि़या की टीम 119 रन पर अपने सभी विकेट खो दिये. इस तरह मधेपुरा की टीम ने 94 रनों से मैच पर कब्जा जमा लिया. विजय टीम को जिला परिषद सदस्य संजय सिंह के सिल्ड प्रदान किया. मौके पर प्रधानाध्यापक हरिवंश जायसवाल, जगगु सादर, अमित आनंद, बिहारीगंज टीम के कप्तान प्रेम शंकर कुमार, चंद्रदेव, जसीम खां, शशि कांत झा आदि उपस्थित थे.
मधेपुरा की टीम 94 रन से विजयी
बिहारीगंज. उच्च विद्यालय के मैदान पर सचिन तेंडुलकर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच खगडि़या बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया. खेल में खडि़या की टीम टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया. मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाये. वहीं जबाबी पारी खेलने उतरी […]
