मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय खंड के छात्रों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी. विवि प्रशासन ने स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2014 की परीक्षा तिथि का निर्धारण कर दिया है. विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आगामी 11 फरवरी से पार्ट टू की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस संबंध में कुलपति डॉ बिनोद कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि पार्ट टू की परीक्षा 11 फरवरी से ली जायेगी. परीक्षा तिथि के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का भी निर्धारण कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कॉलेजों को एडमिट कार्ड निर्गत किया जा रहा है. परीक्षा केंद्र की सूची सोमवार को जारी किया जायेगा. ज्ञात हो कि विगत कई माह से स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षार्थी परीक्षा की तिथि का बाट जोह रहे थे. परीक्षा की तिथि निर्धारित होने से छात्रों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.
11 फरवरी से होगी पार्ट टू की परीक्षा
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय खंड के छात्रों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी. विवि प्रशासन ने स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2014 की परीक्षा तिथि का निर्धारण कर दिया है. विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आगामी 11 फरवरी से पार्ट टू की परीक्षा आयोजित की जायेगी. […]
