ग्वालपाड़ा : जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी, गायब रहने वाले पंचायत सचिव, इंदिरा आवास द्वितीय किस्त भुगतान, धान क्रय में गड़बड़ी, धान क्रय में गड़बड़ी, पोशाक व साइकिल राशि में गड़बड़ी आदि मुद्दा पंचायत समिति की बैठक में उठाये गये. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख इंजीनियर चंद्रशेखर की. जिसमें रेशना पंचायत के मुखिया फगुनी रजक जन वितरण में गड़बड़ी का मामला उठाया.
वहीं झलाड़ी पंचायत के मुखिया विद्यानंद महतो ने इंदिरा आवास द्वितीय किस्त भुगतान का मामला उठाया. सरौनी पंचायत के मुखिया अंजुमनी भारती के द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों की परेशानी के बारे में बताया. पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि बगैर स्थल जांच रिपोर्ट के ही धान खरीद किये जाने से बिचौलिये को लाभ मिलने का मुद्दा उठाया. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा आवास से संबंधित कई अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं है.
उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना की समस्याओं के संबंध में कार्रवाई करने की जानकारी दी. बैठक में उपस्थित पीओ भोला दास, बीएओ आनंद मोहन चोधरी, पशु चिकित्सक रविंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, पंसस आलम साह, उपेंद्र पासवान , अनिता देवी, रंगीला खातून, जय माला देवी, अनमोला देवी आदि के साथ – साथ मुखिया जाहिदा खातून, मिथिलेश कुमार मिटठू, विद्यानंद महतो, अंजुमणी भारती, फगुनी रजक, रूखसाना व मिताली उपस्थित थी. निधन से शोक मधेपुरा. प्रखंड के वर्तमान उप प्रमुख की 105 वर्षीय माता के निधन से परिवार में शोक व्याप्त है. पंचायत समिति सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए उप प्रमुख राम विलास महतो को सांत्वना दी.
