मधेपुरा कॉलेज में मनाया गया युवा दिवस

मधेपुरा. स्वामी विवेकानंद युग पुरुष थे. स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. शिकागो में धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी सभ्यता को भारतीय दर्शन व सांस्कृतिक से अवगत कराया था. उक्त बातें मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में संपन्न स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर प्राचार्य डॉ […]

मधेपुरा. स्वामी विवेकानंद युग पुरुष थे. स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. शिकागो में धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी सभ्यता को भारतीय दर्शन व सांस्कृतिक से अवगत कराया था. उक्त बातें मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में संपन्न स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कही. इससे पहले कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद के 153 वें जयंती के मौके पर युवा दिवस मनाया. युवा दिवस का उद्घाटन प्राचार्य डॉ अशोक कुमार किया. मौके पर अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया. इस दौरान डॉ भगवान कुमार मिश्र, डॉ मुश्ताक मोहम्मद, प्रो अजीत कुमार, प्रो विवेकानंद यादव, प्रो सदानंद यादव, प्रो मनोज भटनागर, प्रो शंकर आर्य, प्रो सचिदानंद , मंटू, तरुण आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अरविंद कुमार यादव व धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरती झा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >