आज कुलपति करेंगे प्रतिमा का अनावरण व प्रयोगशाला का उद्घाटन

फोटो- मधेपुरा 25कैप्शन- जिला मुख्यालय स्थित पीएस कॉलेज प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित पीएस कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कुलपति डॉ बिनोद कुमार महान समाजसेवी ठाकुर प्रसाद मंडल व पार्वती देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस दौरान कुलपति पीएस कॉलेज स्थित भाषा एवं भौतिकी विभाग के प्रयोगशाला का उद्घाटन भी करेंगे. मौके पर सेमिनार हॉल […]

फोटो- मधेपुरा 25कैप्शन- जिला मुख्यालय स्थित पीएस कॉलेज प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित पीएस कॉलेज परिसर में शुक्रवार को कुलपति डॉ बिनोद कुमार महान समाजसेवी ठाकुर प्रसाद मंडल व पार्वती देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस दौरान कुलपति पीएस कॉलेज स्थित भाषा एवं भौतिकी विभाग के प्रयोगशाला का उद्घाटन भी करेंगे. मौके पर सेमिनार हॉल का उद्घाटन करते हुए कुलपति कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे. इस बाबत पीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी यादव ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयकृष्ण मेहता, कुलसचिव डॉ कुमारेश प्रसाद सिंह, सीनेट सदस्य सत्यजीत यादव सहित अन्य मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कुलपति के अलावा ठाकुर बाबू के प्रपौत्र एवं प्रपौत्र पुत्रवधू को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम के मौके पर प्राचार्य डॉ केपी यादव अतिथियों का अभिनंदन करेंगे. वहीं बीएड की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया जायेगा. इस मौके पर कुलपति पीएस कॉलेज का निरीक्षण करते हुए परीक्षा का भी जायजा लेंगे. मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >