रजिस्ट्रेशन करायें तो शुल्क होगा कम

मधेपुरा. समाजसेवी सोसाइटी के तहत जिला मुख्यालय में खोले गये स्वास्थ्य केंद्र में निबंधन कराने पर स्वास्थ्य सेवा शुल्क कम लिया जायेगा. इसकी जानकारी रंजन अस्पताल के प्रशासी पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीस रुपये का पारिवारिक निबंधन कराने के बाद तीन माह के दौरान अस्पताल में लिये जाने वाले शुल्क में […]

मधेपुरा. समाजसेवी सोसाइटी के तहत जिला मुख्यालय में खोले गये स्वास्थ्य केंद्र में निबंधन कराने पर स्वास्थ्य सेवा शुल्क कम लिया जायेगा. इसकी जानकारी रंजन अस्पताल के प्रशासी पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीस रुपये का पारिवारिक निबंधन कराने के बाद तीन माह के दौरान अस्पताल में लिये जाने वाले शुल्क में कमी की जायेगी. उन्होंने बताया कि चिकित्सक की ओपीडी फीस, रक्त जांच शुल्क, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड शुल्क, इसीजी शुल्क, दवा की राशि एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन की कुल राशि पर दस फीसदी की कमी की जायेगी. पारिवारिक निबंधन में पति-पत्नी और दो बच्चों का निबंधन एक साथ हो जायेगा. अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >